Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABपंजाब में रिटायर्ड DSP, SSP सहित 5 पुलिस अफसरों को उम्रकैद, 7...

पंजाब में रिटायर्ड DSP, SSP सहित 5 पुलिस अफसरों को उम्रकैद, 7 लोगों को किया था फर्जी एनकाउंटर

5 police officers including retired DSP, SSP sentenced to life imprisonment in Punjab

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

Pb8Live News: पंजाब के तरनतारन में 1993 में हुए फर्जी एनकाउंटर केस में सीबीआई की स्पेशल अदालत ने सोमवार को बड़ा फैसला सुनाया। कोर्ट ने रिटायर्ड SSP भूपेंद्रजीत सिंह और रिटायर्ड DSP दविंदर सिंह समेत 5 पुलिस अफसरों को उम्रकैद की सजा सुनाई है।

यह मामला 27 जून 1993 का है, जब 7 लोगों को दो अलग-अलग मुठभेड़ों में मरा हुआ दिखाया गया था। इनमें से 4 स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) के पद पर कार्यरत थे। दोषियों ने इन लोगों को उनके घरों से उठाया, कई दिनों तक अवैध हिरासत में रखा और उन पर अत्याचार किया। पहले इस केस में 10 पुलिस अफसरों को आरोपी बनाया गया था, जिनमें से ट्रायल के दौरान 5 की मौत हो गई।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular