Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
PUNJAB लुधियाना में गैस सिलेंडरों में छिपाकर लाई जा रही शराब पकड़ी, तस्कर...

 लुधियाना में गैस सिलेंडरों में छिपाकर लाई जा रही शराब पकड़ी, तस्कर गिरफ्तार

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

लुधियाना में स्पेशल सेल ने नाकाबंदी के दौरान एक कैंटर से गैस सिलेंडरों में छिपाकर ले जाई जा रही भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से एक तस्कर प्रकाश सिंह (निवासी बाड़मेर, राजस्थान) को गिरफ्तार किया है।

इंस्पेक्टर हरप्रीत सिंह देहल के नेतृत्व में थाना लाडोवाल क्षेत्र में रोके गए कैंटर से 74 पेटियां मैकडॉवेल्स व्हिस्की, 31 पेटियां और 17 पेटी पव्वे पंजाब चीयर्स रम, 180 लीटर बिना मार्का शराब और 6 बड़े गैस सिलेंडर बरामद हुए।

आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर 2 दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है। जांच में सामने आया है कि उस पर पहले भी राजस्थान और गुजरात में 4 केस दर्ज हैं।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular