बजट 2026 पेश होने से पहले आम लोगों को महंगाई का झटका लगा है। तेल कंपनियों ने 1 फरवरी से 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 49 रुपये की बढ़ोतरी की है। इसके बाद दिल्ली में इसकी कीमत बढ़कर 1740.50 रुपये हो गई है। हालांकि, 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में घरेलू सिलेंडर की कीमत 853 रुपये बनी हुई है। तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को LPG कीमतों की समीक्षा करती हैं।





