लुधियाना पुलिस कमिश्नरेट में तैनात ACP ट्रैफिक गुरदेव सिंह के नाम से साइबर ठगों ने फेसबुक पर फर्जी आईडी बना ली और करीब 49 लोगों को फ्रेंड भी बना लिया। मामले का खुलासा तब हुआ जब उनके एक दोस्त को फ्रेंड रिक्वेस्ट आई और उसने शक होने पर एसीपी को सूचना दी। इसके बाद एसीपी गुरदेव सिंह ने अपने ऑफिशियल फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट डालकर लोगों से फर्जी आईडी से आने वाली फ्रेंड रिक्वेस्ट को इग्नोर करने और किसी भी तरह की ठगी से सतर्क रहने की अपील की।





