Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_img
Internationalकनाडा में लुधियाना की महिला की हत्या, देवर ने कार का एक्सीडेंट...

कनाडा में लुधियाना की महिला की हत्या, देवर ने कार का एक्सीडेंट किया, फिर आग लगाई, गिरफ्तार

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

कनाडा के डेल्टा शहर में लुधियाना की रहने वाली मनदीप कौर की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया कि महिला की हत्या उसके देवर गुरजोत सिंह ने ही की। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पहले भाभी की कार का एक्सीडेंट कराया और फिर कार को आग के हवाले कर दिया।

26 अक्तूबर की रात हाईवे 17 पर कार हादसे व आग लगने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां कार में जली हुई हालत में 30 वर्षीय मनदीप कौर का शव मिला। जांच में परिस्थितियाँ संदिग्ध पाए जाने के बाद केस को हत्या में बदल दिया गया।

डेल्टा मेजर क्राइम सेक्शन, ट्रैफिक डिपार्टमेंट और K-9 यूनिट की जांच के बाद देवर गुरजोत सिंह को गिरफ्तार किया गया। आरोपी पर मानव अवशेषों के साथ अमानवीय व्यवहार (धारा 182B) और दूसरे दर्जे के कत्ल (क्रिमिनल कोड सेक्शन 235(1)) के आरोप लगाए गए।

25 नवंबर को पुलिस ने चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की जिसके बाद अदालत ने आरोप तय कर दिए। हत्या के पीछे के कारणों का खुलासा अभी नहीं हो पाया है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular