Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
JALANDHARजालंधर : मेन हाईवे बंद! पंजाब में लगा लंबा जाम

जालंधर : मेन हाईवे बंद! पंजाब में लगा लंबा जाम

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

pb8 live news :जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे को आज से भोगपुर में अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है। ऐसे में इस रास्ते से जाने वाले लोगों परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

क्या है मामला

बता दें कि विधानसभा हलका आदमपुर के भोगपुर शहर में स्थित सहकारी चीनी मिल में लग रहे सी.एन.जी. प्लांट का मामला एक बार फिर से गर्मा गया है। मार्कीट एसोसिएशन, किसान जत्थेबंदियां, शहरवासी और विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के नेताओं द्वारा आदमपुर के विधायक सुखविंदर सिंह कोटली की अगुवाई में जालंधर के डिप्टी कमिश्नर और एस.एस.पी. जालंधर को मिलकर एक मांग पत्र दिया गया, जिसमें भोगपुर में लग रहे सीएनजी प्लांट में चल रहे काम को बंद करने की मांग की गई। इस मांग पत्र में प्रशासन को चेतावनी दी थी कि यदि सी.एन.जी. प्लांट में चल रही निर्माण और अन्य कार्य 23 अप्रैल तक नहीं बंद कराए गए, तो 23 अप्रैल को भोगपुर मार्कीट एसोसिएशन, किसान जत्थेबंदियां और राजनीतिक नेताओं द्वारा बुधवार से अनिश्चितकालीन समय तक प्रदर्शन और जालंधर-जम्मू राष्ट्रीय हाईवे पर चक्का जाम कर दिया जाएगा।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular