Thursday, February 12, 2026
spot_imgspot_img
JALANDHARपंजाब में हाईवे पर बड़ा हादसा

पंजाब में हाईवे पर बड़ा हादसा

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

pb8 live news : फिल्लौर-गोराया के बीच गांव खैरा भट्टियां स्थित हाईवे पर आज दिन चढ़ते भयानक हादसा हो गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके से मिली जानकारी के अनुसार लुधियाना से जालंधर साइड पर मार्बल से लदा एक छोटा हाथी जा रहा था, इस समय गांव खैरा भट्टियां के पास छोटा हाथी अचानक नियंत्रण खो बैठा और पलट गया। वाहन में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति ने फिल्लौर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। इसके अलावा तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। हादसे के कारण हाईवे पर जाम लग गया। जिसे बाद में पुलिस ने खुलवाया।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular