पंजाब में सियासी हलचल के बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए हाल ही में कैबिनेट से हटाए गए मंत्री लालजीत भुल्लर के विभागों का पुनर्वितरण कर दिया है। सरकार ने ट्रांसपोर्ट विभाग की जिम्मेदारी वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा को सौंप दी है, जबकि जेल विभाग का कार्यभार डॉ. रवजोत को दिया गया है। गौरतलब है कि ये दोनों अहम विभाग पहले लालजीत सिंह भुल्लर के पास थे, जिन्हें बीते शनिवार को कैबिनेट से बाहर कर दिया गया था। इसके बाद सोमवार को उनकी गिरफ्तारी ने राजनीतिक माहौल को और गरमा दिया।





