Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABकबड्‌डी प्लेयर व प्रमोटर राणा बलाचौरिया हत्याकांड में बड़ी सफलता, दो शूटर...

कबड्‌डी प्लेयर व प्रमोटर राणा बलाचौरिया हत्याकांड में बड़ी सफलता, दो शूटर और हैंडलर का करीबी गिरफ्तार

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

मोहाली के कबड्डी प्रमोटर राणा बलाचौरिया के मर्डर केस में पंजाब पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने एक इंटेलिजेंस-आधारित ऑपरेशन के तहत दो शूटरों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों की पहचान करण पाठक और तरनदीप सिंह के रूप में हुई है, जिन्हें सिक्किम पुलिस, मुंबई पुलिस, पश्चिम बंगाल STF और हावड़ा पुलिस की मदद से पश्चिम बंगाल के हावड़ा से पकड़ा गया।

इसके अलावा विदेश में बैठे हैंडलर अमर खाबे राजपूता के करीबी रिश्तेदार आकाश को भी गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों को आगे की जांच के लिए पंजाब लाया जा रहा है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular