Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABअमृतसर में बड़ा एनकाउंटर, सरपंच हत्याकांड का मुख्य शूटर ढेर, पढ़ें

अमृतसर में बड़ा एनकाउंटर, सरपंच हत्याकांड का मुख्य शूटर ढेर, पढ़ें

Major encounter in Amritsar, main shooter in Sarpanch murder case killed

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

अमृतसर में आम आदमी पार्टी के सरपंच जरमल सिंह की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अमृतसर पुलिस ने मुख्य शूटर सुखराज सिंह उर्फ गूंगा को एनकाउंटर में मार गिराया है। यह मुठभेड़ वल्ला बाइपास इलाके में उस समय हुई, जब पुलिस उसे रिकवरी के लिए मौके पर लेकर गई थी।

जानकारी के मुताबिक, बीते दिन अमृतसर के एक रिसोर्ट में आयोजित शादी समारोह के दौरान सरपंच जरमल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस वारदात के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को रायपुर से गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान मिली अहम जानकारी के आधार पर मुख्य शूटर सुखराज सिंह को वल्ला इलाके में ले जाया गया।

इसी दौरान दो बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी और करीब छह गोलियां चलाईं। जवाबी कार्रवाई में एक पुलिसकर्मी घायल हुआ, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। इसी अफरातफरी में पुलिस वाहन में बैठे सुखराज सिंह ने भी हाथापाई और फायरिंग की, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि हमले में शामिल बाइक सवार आरोपी मौके से फरार हो गए हैं। उनकी तलाश के लिए पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular