Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
CRIMEJalandhar में दिन-दिहाड़े बड़ी वारदात

Jalandhar में दिन-दिहाड़े बड़ी वारदात

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

pb8 live news : शहर में दिन दिहाड़े बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया गया। जानकारी के मुताबिक, शहर के प्रताप बाग के पास पावर प्लांट के बाहर एक युवक पर सरेआम तेजधार हथियारों से हमला कर दिया गया। बताया जा रहा है कि, प्रताप बाग पावर हाउस के सामने कुछ युवकों ने एक युवक को घेर लिया। इसके बाद उन्होंने तेजधार हथियारों से बेरहमी से हमला करके मौके से फरार हो गए।इसके बाद घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने घायल युवक को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल युवक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घायल युवक की पहचान मुस्तफा पम्मा निवासी लुधियाना के रूप में बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, हमले का कारण मुस्तफा का दूसरे पक्ष से पुराना विवाद था। मुस्तफा शिकायत दर्ज कराने जालंधर आया था, वहीं दूसरे पक्ष के लोगों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular