Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABपंजाब में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम: BKI से जुड़े युवक के पास...

पंजाब में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम: BKI से जुड़े युवक के पास से हथियार बरामद

Major terrorist plot foiled in Punjab: Weapons recovered from BKI youth

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

 Pb8Live News: अमृतसर रूरल पुलिस ने खुफिया एजेंसियों के साथ मिलकर आतंक फैलाने की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। पंडोरी गांव के रहने वाले मलकीत सिंह को गिरफ्तार किया गया है, जो खालिस्तानी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़ा हुआ है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक हैंड ग्रेनेड, .30 बोर पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

शुरुआती जांच में पता चला है कि मलकीत सिंह के संबंध यूके स्थित गैंगस्टर धर्मा संधू से हैं, जो कुख्यात आतंकी हरविंदर रिंदा का करीबी सहयोगी है। रिंदा लंबे समय से पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के समर्थन से BKI के लिए काम कर रहा है।

पुलिस का मानना है कि यह नेटवर्क पंजाब में हथियारों और नशे की तस्करी के जरिए अशांति फैलाने की कोशिश कर रहा है। इस सिलसिले में स्थानीय युवाओं को भर्ती किया जा रहा है। फिलहाल आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जांच एजेंसियां पूरे नेटवर्क को बेनकाब करने में जुटी हैं। जल्द ही पुलिस इस मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकती है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular