जालंधर में पुलिस ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। चार साल पहले मृत घोषित किया गया युवक हिमांशु जिंदा मिला है। रेलवे कॉलोनी निवासी हिमांशु वर्ष 2018 में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के केस में उम्रकैद की सजा काट रहा था। वह 2021 में पैरोल पर रिहा होने के बाद फरार हो गया और खुद को मृत दिखाने के लिए फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा लिया। पुलिस जांच में पता चला कि वह सूरानस्सी इलाके में नई पहचान से रह रहा था। पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया है और पूछताछ कर रही है।





