Sunday, April 20, 2025
spot_imgspot_img
PUNJABपंजाब : मान सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन, जाने

पंजाब : मान सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन, जाने

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

pb8 live news : पंजाब के डॉक्टरों को भी अब पदोन्नति मिलेगी। वर्षों से रुकी हुई एश्योर्ड करियर प्रोग्रैशन स्कीम (ए.सी.पी.) की बहाली के बाबत पंजाब सरकार ने सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना जारी होने के बाद पंजाब सिविल सर्विसेज एसोसिएशन (पी.सी.एस.एस.ए.) ने सरकार के फैसले का स्वागत किया है।

पी.सी.एम.एस.ए. के अध्यक्ष  डॉ. अखिल सरीन ने कहा कि अब  पंजाब के डॉक्टर हड़ताल नहीं करेंगे क्योंकि वर्षों से अटकी  ए.सी.पी. की बहाली की मांग को सरकार ने मान लिया है। पी.सी.एम.एस.ए. का मानना है कि ए.सी.पी. की बहाली से विभाग में डॉक्टरों को बनाए रखने में काफी मदद मिलेगी और अंततः राज्य की सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा प्रणाली भी मजबूत होगी। डॉ. सरीन ने कहा कि 304 चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती के लिए भी स्वास्थ्य विभाग ने प्रयास किए है। सरकार ने युवा डॉक्टरों को लुभाने के लिए पीजी नीति को भी तर्कसंगत बनाया है, जो पी.सी.एम.एस.ए. की अन्य 2 प्रमुख मांगे थीं। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों को सुरक्षा के लिहाद से भी सरकार ने जल्द कदम उठाने का आश्वासन दिया है और सुरक्षा कर्मचारियों की नियुक्ति के बाबत ड्राफ्ट तैयार किया जा रहा है।

spot_img
spot_img
spot_img
- Advertisment -spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular