Tuesday, February 10, 2026
spot_imgspot_img
INDIAश्रीनगर में पुलिस स्टेशन में भीषण ब्लास्ट, 9 लोगों की जान गई...

श्रीनगर में पुलिस स्टेशन में भीषण ब्लास्ट, 9 लोगों की जान गई 27 घायल, कई वाहन धू-धू कर जले

Massive blast at police station in Srinagar; 9 people killed, 27 injured, several vehicles burnt

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

श्रीनगर के नौगाम पुलिस स्टेशन में शुक्रवार रात एक जोरदार धमाका हुआ, जिसमें अब तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। हादसे में 27 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। कुछ लोग अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है।

धमाका इतना भीषण था कि पुलिस स्टेशन का एक बड़ा हिस्सा मलबे में बदल गया। मलबे को हटाने में बचाव दल को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। घटना स्थल से 300 फीट दूर तक मानव अवशेष बिखरे मिलने से विस्फोट की तीव्रता का अंदाज़ा लगाया जा सकता है। पूरे दक्षिण श्रीनगर में धमाके की गूंज सुनाई दी और मौके से आग की लपटें उठती देखी गईं।

इलाके में हड़कंप, घायलों का इलाज जारी
धमाके के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। एंबुलेंस और दमकल विभाग की गाड़ियां तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल सहित सभी मेडिकल सेंटरों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। श्रीनगर के डिप्टी कमिश्नर अक्षय लाबरू ने अस्पताल जाकर घायलों का हालचाल लिया और कहा कि स्थिति नियंत्रण में है। प्रशासन ने बताया कि घायलों का इलाज तेजी से जारी है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular