इस वक्त की बड़ी खबर जालंधर से सामने आई है। जालंधर के गुलाब देवी हॉस्पिटल रोड स्थित श्याम नगर इलाके में जोरदार ब्लास्ट होने की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक इलाके में अवैध रूप से LPG सिलेंडर रिफिल किए जा रहे थे, इसी दौरान यह हादसा हुआ। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिस घर में ब्लास्ट हुआ, वहां लंबे समय से अवैध तरीके से सिलेंडरों से गैस निकालने का काम किया जा रहा था। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।





