लुधियाना में मंगलवार दोपहर सब्जी मंडी की फ्रूट शैड नंबर-30 में प्लास्टिक की क्रेटों में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही मंडी में अफरा-तफरी मच गई और कुछ धमाके भी सुनाई दिए।
लपटें आसमान तक उठने लगीं और कई किलोमीटर दूर तक धुएं के गुब्बार नजर आए। हादसे में कई सब्जी विक्रेताओं का भारी नुकसान हुआ और एक ट्रक भी जल गया।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 2 से 3 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। दुकानदारों ने भी आग बुझाने में मदद की।





