Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABकनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग का मास्टरमाइंड लुधियाना से...

कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग का मास्टरमाइंड लुधियाना से गिरफ्तार, हथियार बरामद

Mastermind of the firing at Kapil Sharma's cafe in Canada arrested in Ludhiana, weapons recovered

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कनाडा में कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैप्स कैफे पर हुई फायरिंग के मुख्य आरोपी बंधु मान सिंह सेखों को पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार कर लिया। सेखों को गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों गैंग का अहम हैंडलर माना जाता है।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उसके पास से मेड इन चाइना PX-3 हाई-एंड पिस्टल बरामद की, जिसमें 8 जिंदा कारतूस भी मिले। पुलिस का कहना है कि सेखों भारत में छिपा हुआ था और उसी के इशारे पर फायरिंग की पूरी साजिश रची गई थी। वह शूटरों को चुनने से लेकर पूरी लॉजिस्टिक सपोर्ट तक उपलब्ध कराने में शामिल था।

गौरतलब है कि कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर 10 जुलाई, 7 अगस्त और 18 अक्टूबर को तीन बार फायरिंग की जा चुकी है। इन घटनाओं की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े गोल्डी ढिल्लों और कुलवीर सिद्धू नेपाली ने ली थी। पुलिस अब गैंग के अन्य सदस्यों और फायरिंग की साजिश से जुड़े नेटवर्क की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular