पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 14 अप्रैल को आदमपुर रैली में “मावां धीयां सत्कार योजना” लॉन्च करेंगे। इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल से शुरू होगा। पहले चरण में 7 जिलों और 9 विधानसभा क्षेत्रों को शामिल किया गया है।
योजना के तहत 18 साल से ऊपर की महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता मिलेगी—जनरल वर्ग को ₹1000 और SC वर्ग को ₹1500। रजिस्ट्रेशन आंगनबाड़ी और सेवा केंद्रों पर मुफ्त किया जाएगा, और पैसा सीधे बैंक खातों में DBT के जरिए भेजा जाएगा।





