Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABअमृतसर में दहशत, मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कर्मचारी को लगी गोलियां,...

अमृतसर में दहशत, मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कर्मचारी को लगी गोलियां, हालत गंभीर

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

अमृतसर के जंडियाला गुरु के गहरी मंडी इलाके में बीती रात दो अज्ञात युवकों ने एक मेडिकल स्टोर पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस हमले में स्टोर पर काम करने वाला साहिल उर्फ पम्मा दो गोलियां लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अमृतसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों हमलावर स्प्लेंडर बाइक पर आए और स्टोर के बाहर पहुंचते ही चार राउंड फायरिंग की। हमलावर वारदात के बाद फरार हो गए।

मेडिकल स्टोर मालिक सुरजीत सिंह ने बताया कि साहिल लंबे समय से उनके यहां काम कर रहा है और उनका किसी से कोई झगड़ा या रंजिश नहीं है। घटना पूरी तरह अप्रत्याशित थी।

सूचना मिलते ही एसएचओ मुख्तार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। एसएचओ ने बताया कि हमलावरों ने चेहरे नहीं ढके थे और खुलेआम बाजार में फायरिंग की। पुलिस ने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular