Pb8 live news : मौसम विभाग के अनुसार राज्य के 13 जिलों के लिए शीत लहर की चेतावनी जारी की गई है, जिसमें गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा और बठिंडा शामिल हैं। यानि आज सिर्फ दोआबा और माझा जिलों के लिए ही शीतलहर का अलर्ट है और मालवा के किसी भी इलाके में शीतलहर का अलर्ट नहीं है। आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। इसी तरह पठानकोट, माझा में शीतलहर को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार 29 जनवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसके चलते 30-31 जनवरी को पंजाब के कई हिस्सों में बारिश होने के आसार हैं। विभाग ने माझा और दोआबा क्षेत्रों में बारिश की भविष्यवाणी की है। विभाग ने 30 और 31 जनवरी को होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर और तरनतारन में कई स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है। हालांकि, मालवा क्षेत्र में बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है और पूरे सप्ताह मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।





