Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
JALANDHARFiring News Jalandhar: पंजाबी गायक के घर पर बदमाशों ने चलाई गोलियां,...

Firing News Jalandhar: पंजाबी गायक के घर पर बदमाशों ने चलाई गोलियां, इलाके में दहशत

Miscreants opened fire at Punjabi singer's house

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

PB8LIVE NEWS / जालंधर


Firing News Jalandhar: पंजाब के जालंधर में पंजाबी सिंगर के घर फायरिंग का मामला सामने आया है। जानकारी मुताबिक बूटा मंडी में स्थित पंजाबी गायक साहिल शाह के घर पर कुछ बदमाशों ने गोलियां चलाई हैं। गायक को कुछ दिनों से धमकी भरी काल्स आ रही थी।

आज जब वह चंडीगढ़ से वापस अपने घर जालंधर पहुंचे तो देखा कि घर के गेट पर गोलियां के निशान थे। जिसके बाद उन्होंने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।

वहीं पुलिस अधिकारी ने बताया कि फायरिंग आज नहीं, बल्कि बाईट एक दिन पहले रात को हुई थी। एक ही गोली का खोल बरामद हुआ है जब घर पर फायरिंग हुई थी साहिल घर में मौजूद नहीं था सिर्फ उसके माता पिता घर पर थे। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular