Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABपंजाब में बड़ी वारदात, फॉर्च्यूनर गाड़ी में आए बदमाशों ने दिनदहाड़े सरपंच...

पंजाब में बड़ी वारदात, फॉर्च्यूनर गाड़ी में आए बदमाशों ने दिनदहाड़े सरपंच पर चलाई गोलियां, पढ़ें

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

पंजाब के मोगा जिले के कस्बा बाघा पुराना में दिनदहाड़े गोलीबारी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस हमले में गांव दोहदर के मौजूदा सरपंच हैप्पी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक बताई है।

जानकारी के अनुसार, पुरानी रंजिश के चलते कुछ अज्ञात हमलावर फॉर्च्यूनर गाड़ी में आए और सरपंच हैप्पी पर अचानक कई गोलियां चला दीं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर दी है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular