Wednesday, February 25, 2026
spot_imgspot_img
JALANDHARजालंधर में बदमाशों ने अस्पताल के बाहर युवक को मारी गोली, इलाके...

जालंधर में बदमाशों ने अस्पताल के बाहर युवक को मारी गोली, इलाके में दहशत

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

जालंधर के कालियां कॉलोनी स्थित बल अस्पताल के बाहर पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों ने युवक पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। शिव नगर निवासी सौरव सिंह के पेट में गोली लगी है और उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, सौरव अपने भाई बोबी के साथ अस्पताल गए थे। इसी दौरान कुछ युवकों ने उनके साथी से मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे सौरव पर हमलावरों ने देसी कट्टे से गोली चला दी और मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। थाना एक के प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि घायल की हालत नाजुक है और आरोपियों की तलाश जारी है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular