pb8 live news : भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार जालंधर सेंट्रल हल्के के विधायक रमन अरोड़ा के केस में ही विजिलेंस द्वारा गिरफ्तार की गई नगर निगम की इंस्पेक्टर हरप्रीत कौर ने भी आज अपने वकील के माध्यम से अतिरिक्त जिला एव सेशन जज डॉक्टर दीप्ति गुप्ता की अदालत में जमानत की अर्जी लगाई गई है। जिस पर सुनवाई 27 जून को होगी। उल्लेखनीय हे कि इंस्पेक्टर नगर निगम हरप्रीत कौर को एक बेकरी मालिक की गवाही के बाद ही गिरफ्तार किया गया था जिसमें उसने माना था कि उसने रिश्वत की रकम रमन अरोड़ा को दी थी।





