जालंधर से सेंट्रल हलके से आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा को एक गैंगस्टर ने जान से मारने की धमकी दी है।जानकारी के मुताबिक, विधायक रमन अरोड़ा को शनिवार रात एक धमकी भरा कॉल आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को गैंगस्टर बताते हुए 5 करोड़ की फिरौती मांगी और कहा कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो उन्हें और उनके परिवार को जान से मार दिया जाएगा। विधायक रमन अरोड़ा ने इस संबंध में जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर को शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि कॉल विदेशी नंबर से किया गया था और कॉल की लोकेशन का भी पता लगाया जा रहा है।





