pb8 live news : भ्रष्टाचार के आरोपों में विजिलैंस द्वारा गिरफ्तार किए विधायक रमन अरोड़ा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। विधायक रमन अरोड़ा के वकील दर्शन सिंह दयाल व नवीन चड्ढा की तरफ से आज एक और (सीआरएम) याचिका अतिरिक्त सैशन जज कम डियूटी जज डॉक्टर दीप्ति गुप्ता की अदालत में लगाई गई।इसमें वकील द्वारा कहा गया है कि उनके क्लाइंट रमन अरोड़ा के पित्ते में पथरी है जिसके कारण उन्हें पेट में काफी दर्द है। इसलिए उन्हें उपचार की परमिशन दी जाए। जानकारी के मुताबिक, इस याचिका की सुनवाई के लिए अदालत ने 21 जून की तारीख निर्धारित की है।





