Pb8 live news : विधायक रमन अरोड़ा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। अटारी बाजार की दुकानों को लेकर हुई लाखों की डील के प्रूफ माननीय अदालत में पेश कर दिए गए है। दुकान मालिक के भी 164 के बयान दर्ज हो चुके है। जानकारी के अनुसार अटारी बाजार की दुकानों को लेकर 10 लाख रुपए की डील की थी। सूत्रों की माने तो आधी रकम पहुंचने पर विधायक तिलमिला गए और सीधे दुकान मालिक को फोन कर दिया। फोन पर जो बात हुई वह दुकान के मालिक ने रिकॉर्ड कर ली थी। रमन अरोड़ा उस फोन में पैसे को लेकर साफ बात करते सुनाई दे रहे है। जल्द ही वह रिकार्डिंग सार्वजनिक होने के साथ साथ विधायक रमन अरोड़ा के कारनामे भी जगजाहिर हो जाएंगे। धीरे-धीरे करके आम लोग रमन अरोड़ा के भ्रष्टाचार को सामने ला रहे है। भविष्य में रमन अरोड़ा के अन्य कारनामे सामने लाएं जाएंगे। वहीं विजीलैंस रमन अरोड़ा के उन कमाऊ पुत्रों की लिस्ट तैयार कर रही है जो अरोड़ा के लिए पैसों का जुगाह करते थे और डील करवाने के लिए खुद मोहरा बनते थे। उन पुलिस अफसर पर भी विजीलैंस के रडार पर है।





