Monday, February 23, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABपंजाब में बदमाशों ने दिन दिहाड़े यात्रियों से भरी पीआरटीसी बस को...

पंजाब में बदमाशों ने दिन दिहाड़े यात्रियों से भरी पीआरटीसी बस को लूटा, कंडक्टर की बेरहमी से पिटाई

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

पंजाब के मोगा-बरनाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार दोपहर करीब 3:40 बजे स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने सरेआम गुंडागर्दी करते हुए पीआरटीसी की बस (13वी एआई 1171) को निशाना बनाया।

   बदमाशों ने सवारी चढ़ाने के बहाने बस रुकवाई और चालक व कंडक्टर सुरजीत सिंह के साथ मारपीट की। कंडक्टर के सिर पर गंभीर चोटें आईं और उनका नकदी से भरा बैग छीनकर आरोपी फरार हो गए।

घटना से बस में सवार यात्रियों में दहशत फैल गई। आरोप है कि पुलिस करीब एक घंटे तक मौके पर नहीं पहुंची, जिससे लोगों में रोष देखा गया। कुछ ही देर बाद उसी स्थान पर दूसरी पीआरटीसी बस (पीबी 19 एम 2351) रुकने से हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular