Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABपंजाब पुलिस ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, टैक्सी ड्राइवर...

पंजाब पुलिस ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, टैक्सी ड्राइवर की हत्या में तीन गिरफ्तार

Punjab Police busted Jaish-e-Mohammed terror organization module, three arrested in taxi driver's murder

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

 पंजाब: मोहाली पुलिस ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए जम्मू-कश्मीर के तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान साहिल बशीर, मुनीश सिंह और एजाज अहमद के रूप में हुई है।

यह मामला नयागांव निवासी टैक्सी ड्राइवर अनिल कुमार के अपहरण और हत्या से जुड़ा है। अनिल शुक्रवार रात आखिरी बार घर से चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन सवारी लेने गया था और फिर लापता हो गया। उसकी कार कुराली, रोपड़ और बहराम टोल प्लाजा पर सीसीटीवी में कैद हुई थी। बाद में उसका शव मोहाली से बरामद हुआ।

पुलिस ने आरोपियों से .32 बोर की पिस्तौल भी बरामद की है। मुख्य आरोपी साहिल बशीर पहले से ही यूएपीए और आर्म्स एक्ट के मामलों में वांछित है, जबकि उसका भाई एजाज भी पहले हथियारों के साथ गिरफ्तार हो चुका है। दोनों जैश-ए-मोहम्मद के ओवरग्राउंड वर्कर बताए जा रहे हैं।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular