pb8 live news : पंजाब के मौसम को लेकर अहम खबर सामने आ रही है। दरअसल, मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के 16 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है, जिसमें जिला पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, होशियारपुर, जालंधर, नवांशहर, लुधियाना, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, संगरूर, मानसा, और बरनाला शामिल है। वहीं कहा जा रहा है कि मानसून आज पंजाब में दाखिल हो सकता है।





