जालंधर में प्रदर्शन के दौरान ईसाई भाईचारे के लोगों द्वारा मरहूम गायक सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर का पुतला फूंकने के मामले में क्रिश्चियन ग्लोबल एक्शन कमेटी को 10 लाख रुपए का लीगल नोटिस भेजा गया है। नोटिस में पूछा गया है कि यह सब किसके इशारे पर किया गया और जिम्मेदार व्यक्तियों के नाम बताए जाएं।
नोटिस में 15 दिन के अंदर चरण कौर से बिना शर्त सार्वजनिक माफी मांगने, उसे अखबारों और सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कम से कम 30 दिनों तक प्रकाशित करने की मांग की गई है। साथ ही मानसिक पीड़ा, सदमे और प्रतिष्ठा को हुए नुकसान के मुआवजे के रूप में 10 लाख रुपए देने की भी मांग की गई है।
परिवार ने चेतावनी दी है कि अगर मांगे पूरी नहीं की गईं तो कमेटी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।





