जालंधर के पूर्व पार्षद रोहन सहगल उनकी माँ, बुआ सहित परिवार के 4 लोगों के खिलाफ हत्या के मामले में FIR दर्ज हुई है। अगस्त 2024 में रोहन के घर काम करने वाली 20 वर्षीय नौकरानी की संदिग्ध मौत हो गई थी। पीड़ित परिवार ने पहले जालंधर पुलिस को शिकायत दी थी, लेकिन आरोप है कि रोहन की सिफ़ारिश पर मामला दबा दिया गया।
इसके बाद परिवार यूपी पहुंचा, जहां पुलिस ने जांच की और रोहन सहगल, उसकी मां कृष्णा वर्मा सहित 4 लोगों पर हत्या का केस दर्ज कर दिया। यूपी पुलिस ने FIR की कॉपी जालंधर भेजी, जिसके बाद थाना नंबर 7 ने IPC की धारा 179 समेत केस दर्ज कर लिया। जालंधर पुलिस अब रोहन सहगल की गिरफ्तारी के लिए लगातार रेड कर रही है।





