कनाडा के विंडसर में रहने वाली पंजाबी मूल की 45 वर्षीय नैन्सी ग्रेवाल की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। लासाल पुलिस के मुताबिक मंगलवार रात करीब 9:30 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके घर में घुसकर उन पर हमला किया। गंभीर रूप से घायल नैन्सी को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।





