Monday, March 9, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABनवजोत कौर सिद्धू का CM भगवंत मान पर हमला, बजट और कर्ज...

नवजोत कौर सिद्धू का CM भगवंत मान पर हमला, बजट और कर्ज को लेकर उठाए सवाल

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष Navjot Singh Sidhu की पत्नी और पूर्व विधायक नवजोत कौर सिद्धू (Navjot Kaur Sidhu) ने पंजाब बजट के बाद मुख्यमंत्री Bhagwant Mann पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार जनता के टैक्स के पैसे को योजनाओं के नाम पर बांट रही है और पहले यह स्पष्ट करना चाहिए कि यह पैसा कहां से आ रहा है।

डॉ. सिद्धू ने सरकार से पूछा कि पंजाब पर कितना कर्ज लिया गया और अब तक कितना वापस किया गया। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि सत्ता में आने के बाद महिलाओं को कितनी नौकरियां दी गईं। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री से चुनाव से पहले और बाद की अपनी पारिवारिक बैंक स्टेटमेंट सार्वजनिक करने की मांग की, ताकि संपत्ति और लेन-देन की जांच हो सके।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular