Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABबड़ी खबर, AAP सरपंच के घर NCB की रेड, 18 किलो हेरोइन...

बड़ी खबर, AAP सरपंच के घर NCB की रेड, 18 किलो हेरोइन बरामद, कीमत 90 करोड़

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

केंद्रीय एजेंसी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने तरनतारन जिले के खेमकरण विधानसभा क्षेत्र के गांव कलसियां कलां में बड़ी कार्रवाई करते हुए मौजूदा सरपंच परमजीत सिंह के घर छापा मारकर 18 किलो हेरोइन बरामद की है।

NCB की टीम सरपंच को गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए अमृतसर ले गई है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 90 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि परमजीत सिंह सत्ताधारी आम आदमी पार्टी से जुड़े हैं और उन्हें पंजाब सरकार के नशा मुक्त अभियान के तहत विलेज डिफेंस कमेटी का अध्यक्ष भी बनाया गया था।

सूत्रों के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिलने के बाद मंगलवार सुबह NCB की विशेष टीम ने सरपंच के घर छापा मारा और तलाशी के दौरान बड़ी मात्रा में हेरोइन बरामद की। इस मामले में अमृतसर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

सरपंच की गिरफ्तारी के बाद शिरोमणि अकाली दल के नेता और खेमकरण के पूर्व विधायक विरसा सिंह वल्टोहा ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर सरकार पर सवाल उठाए हैं।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular