Pb8Live news : जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा को पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली थी, जब उन्हें रेगुलर बेल मिली। लेकिन राहत के कुछ ही घंटों बाद जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने थाना रामा मंडी में उनके खिलाफ नया केस दर्ज कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में जबरन वसूली से जुड़ी धाराएं लगाई गई हैं। पुलिस ने बताया कि रमन अरोड़ा को जल्द ही प्रोडक्शन वारंट पर अदालत में पेश किया जाएगा। फिलहाल जांच जारी है। इस नए मामले ने हाई कोर्ट से मिली जमानत के बाद उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।
जमानत के कुछ घंटे बाद विधायक रमन अरोड़ा पर नया केस दर्ज, जबरन वसूली की धाराएं शामिल
New case registered against MLA Raman Arora a few hours after bail, extortion charges included





