pb8 live news : नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस अब जालंधर कैंट स्टेशन पर रुकेगी। जालंधर के निवासी लंबे समय से मांग कर रहे थे कि नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस का जालंधर स्टेशन पर ठहराव किया जाए ताकि जालंधर और होशियारपुर, नकोदर, कपूरथला सहित आसपास के इलाकों के श्रद्धालुओं को कम समय में श्री माता वैष्णो देवी कटरा जाने का लाभ मिल सके, जो आज पूरी हो गई।रेलवे बोर्ड द्वारा एक पत्र जारी कर कहा गया है कि ट्रेन संख्या 22439 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा और 22440 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस अब जालंधर कैंट स्टेशन पर रुकेगी।
ट्रेन संख्या 22439 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा जालंधर कैंट स्टेशन पर सुबह 10:04 बजे पहुँचेगी और 10:06 बजे प्रस्थान करेगी।ट्रेन संख्या 22440 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस अब जालंधर कैंट स्टेशन पर रुकेगी। भारत एक्सप्रेस अब जालंधर कैंट स्टेशन पर सुबह 6:51 बजे पहुँचेगी और 6:53 बजे प्रस्थान करेगी।जालंधर कैंट स्टेशन पर ठहराव के कारण, गाड़ी संख्या 22439 जम्मू संभाग के भोगपुर स्टेशन (इंटरचेंज पॉइंट) पर 05 मिनट की देरी से तथा गाड़ी संख्या 22440 अंबाला संभाग के शानेवाल स्टेशन (इंटरचेंज पॉइंट) पर 05 मिनट की देरी से पहुँचेगी। ठहराव के पश्चात, गाड़ी संख्या 22439/22440 के समय को जम्मू संभाग एवं अंबाला संभाग की समय सारिणी में बदलना पड़ेगा।





