pb8 live news : पंजाब के मौसम को लेकर अहम खबर सामने आ रही है। मौसम विभाग ने राज्य में आज से 3 दिन तक यानी 25 अप्रैल तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग द्वारा दोपहर के समय लोगों को घर से बाहर ना निकलने की सलाह दी है।विभाग का कहना है कि राज्य के मालवा क्षेत्र में आते जिलों में फिरोजपुर, फाजिल्का, बरनाला, मोगा, फरीदकोट, बठिंडा मानसा में लू की स्थिति अन्य जिलों से अधिक देखने को मिलेगी। बता दें कि राज्य में सबसे अधिक तापमान जिला बठिंडा का दर्ज किया गया है, जो 42.1 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड किया गया है।





