Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABमानवता हुई शर्मसार, अमृतसर में कांटों में लिपटा मिला नवजात शिशु, स्थानीय...

मानवता हुई शर्मसार, अमृतसर में कांटों में लिपटा मिला नवजात शिशु, स्थानीय लोगों ने इंसानियत दिखाकर बचाई जान

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

अमृतसर से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। भाई मंजपुर रोड पर देर रात एक नवजात शिशु कांटों में लिपटा हुआ एक प्लेट में पड़ा मिला। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी ली। परमजीत कौर और उनके परिवार ने इंसानियत दिखाते हुए शिशु को उठाया और इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले गए।

अस्पताल में बच्चे को भर्ती कराया गया, जहां उसे ICU में रखा गया है और उसका इलाज जारी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि शुरुआत में कोई भी बच्चे को उठाने की हिम्मत नहीं कर पा रहा था। शक जताया जा रहा है कि जिस घर के बाहर नवजात मिला, वहां रहने वाली एक महिला ने ही संभवतः बच्चे को फेंका हो। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular