Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABअमृतसर एयरपोर्ट से कुख्यात गैंगस्टर गिरफ्तार, विदेश भागने की फिराक में था,...

अमृतसर एयरपोर्ट से कुख्यात गैंगस्टर गिरफ्तार, विदेश भागने की फिराक में था, इमिग्रेशन चेकिंग में पकड़ा गया

Notorious gangster arrested at Amritsar airport; was trying to flee abroad, caught during immigration check

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

अमृतसर एयरपोर्ट पर दिल्ली पुलिस ने लुक आउट सर्कुलर के आधार पर कुख्यात हाशिम गैंग से जुड़े गैंगस्टर रूबल सरदार को गिरफ्तार किया। वह विदेश भागने की फिराक में था, लेकिन फ्लाइट से पहले ही इमिग्रेशन चेकिंग में पकड़ा गया। दिल्ली पुलिस की टीम उसे दिल्ली लाने की प्रक्रिया में जुटी है।

वहीं, पंजाब पुलिस ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के आतंकी परविंदर सिंह उर्फ ‘पिंडी’ को अबू धाबी से प्रत्यर्पित कर भारत लाया। पिंडी बटाला-गुरदासपुर में हिंसा और वसूली के मामलों में वांटेड था। केंद्रीय एजेंसियों और विदेश मंत्रालय की मदद से पंजाब पुलिस की चार सदस्यीय टीम 24 सितंबर को UAE पहुंची थी और 27 सितंबर को आतंकी को अमृतसर लाया गया।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular