Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
CRIMEदीपावली के दिन बेटे ने चाकू से गला काटकर की मां की...

दीपावली के दिन बेटे ने चाकू से गला काटकर की मां की हत्या, पढ़ें सनसनीखेज खबर

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

चंडीगढ़ के सेक्टर-40 में दीपावली की सुबह एक हैवानत हत्या हुई है। आरोप है कि एक बेटे ने ही अपनी मां का चाकू से गला काटकर हत्या कर दी।

घटना तब सामने आई जब पड़ोसियों ने महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर उसके घर का दरवाजा खोलने की कोशिश की। दरवाजा अंदर से बंद मिलने पर पड़ोसी छत से होते हुए घर के अंदर पहुंचे। वहां उन्होंने महिला का खून से लथपथ शव पड़ा देखा, जबकि आरोपी बेटा वहां से फरार हो चुका था।

पुलिस ने बताया कि मृतका की पहचान सुशीला नेगी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल की निवासी थीं और कई सालों से चंडीगढ़ में रह रही थीं। हत्या का आरोप उनके छोटे बेटे रवि पर है, जो पंजाब यूनिवर्सिटी में कर्मचारी है। आरोपी की पत्नी और बेटी अलग रहती हैं और वह करीब छह माह पहले ही अपनी मां के पास रहने आया था।

पुलिस के अनुसार, आरोपी मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा है। घटना के बाद वह फरार हो गया था, लेकिन बाद में पुलिस ने उसे सोनीपत से गिरफ्तार कर लिया है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular