Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
CRIMEखतरनाक हथियारों समेत एक आरोपी गिरफ्तार

खतरनाक हथियारों समेत एक आरोपी गिरफ्तार

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

pb8 live news : अमृतसर पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी के तहत बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है, जिसे यूके स्थित हैंडलर धर्म सिंह उर्फ धर्म संधू चला रहा था। यह धर्म संधू पाकिस्तान स्थित आतंकी हरविंदर रिंदा का करीबी सहयोगी बताया जा रहा है। इस कार्रवाई में पुलिस ने एक स्थानीय ऑपरेटिव ओंकार सिंह को गिरफ्तार किया है।इस बारे जानकारी देते पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि धर्म संधू बड़ी देर से पंजाब में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की फिराक में था। उन्होंने बताया कि जो ये हथियार पकड़े गए हैं, ये पंजाब में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने में प्रयोग होने थे। गिरफ्तार आरोपी के पास से 6 अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद की गई हैं, जिनमें 4 ग्लॉक 9एमएम और 2 पीएक्स5 (.30 बोर) शामिल हैं। आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी है और इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच की जा रही है ताकि इसके पीछे के अन्य लिंक और साजिशों का भी खुलासा हो सके।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular