PB8LIVE NEWS: लुधियाना रेलवे स्टेशन पर दो दिन पहले आधी रात को 1 साल के मासूम बच्चे के अपहरण का मामला सामने आया था। पुलिस ने इस केस को सुलझा लिया। ग्यासपुरा इलाके से पुलिस ने बच्चे राज को बरामद कर लिया है और आरोपी महिला अनीता को काबू कर लिया।
बच्चा चोरी के दौरान महिला के साथ उसका मुंहबोला भाई भी मौजूद था। जांच में सामने आया है कि अनीता का पति मुंबई में काम करता है और वह लुधियाना में अपने बेटे के साथ अकेली रहती है। पूछताछ में अनीता ने बताया कि उसकी एक बेटी है और कुछ साल पहले उसके दो जुड़वां बच्चों की मौत हो चुकी है। वह लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान थी और बच्चे को खेलता देख उसे अपने साथ ले जाने का मन बना लिया ताकि उसका पालन-पोषण कर सके।
हालांकि पुलिस महिला की इस दलील पर शक जता रही है और बच्चों की तस्करी का एंगल खंगाल रही है। पुलिस का मानना है कि अनीता के बयान पूरी तरह विश्वसनीय नहीं हैं। पुलिस मामले की गहनता से जाँच कर रही है।





