Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_img
JALANDHARजालंधर में बेखौफ बदमाशों ने बाबू लाभ सिंह नगर में तेजधार हथियारों...

जालंधर में बेखौफ बदमाशों ने बाबू लाभ सिंह नगर में तेजधार हथियारों से युवक को काटा, फायरिंग करके दहशत फैलाई

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

जालंधर के शहीद बाबू लाभ सिंह नगर में देर रात उस समय दहशत का माहौल बन गया, जब हथियारबंद हमलावरों ने इलाके में सरेआम गुंडागर्दी की। बदमाशों ने आते ही ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, जिससे पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई।

   मिली जानकारी के मुताबिक, ‘काली’ नाम का एक युवक अपने घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान कुछ युवक हथियार लेकर वहां पहुंचे और बिना किसी चेतावनी के गोलियां चलानी शुरू कर दीं।

इसके बाद हमलावरों ने युवक को निशाना बनाते हुए उस पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे मरणासन्न हालत में वहीं छोड़ दिया गया।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में डर का माहौल है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular