Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
INDIAसरकारी शिक्षकों के लिए आदेश, जींस-टीशर्ट पहनने पर रोक

सरकारी शिक्षकों के लिए आदेश, जींस-टीशर्ट पहनने पर रोक

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

Pb8 live news : सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के लिए शिक्षा विभाग की ओर से बुधवार (09 अक्टूबर) को नया आदेश जारी किया गया है. सरकारी शिक्षकों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे जींस और टी-शर्ट पहनकर स्कूल न आएं।

इतना ही नहीं, स्कूलों में डीजेिंग, गाना और रील बनाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। शिक्षा विभाग ने निर्देश दिया है कि सरकारी स्कूलों में शिक्षक फॉर्मल ड्रेस पहनें. शिक्षा विभाग के निदेशक सह अपर सचिव सुबोध कुमार चौधरी ने बुधवार (09 अक्टूबर) को सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र लिखकर इस संबंध में आदेश जारी किया है.पत्र में लिखा गया है कि लगातार देखा जा रहा है कि स्कूलों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में तैनात शिक्षक और गैर-शिक्षण कर्मचारी कार्यालय संस्कृति के विपरीत अनौपचारिक कपड़े (जींस-टी-शर्ट) में स्कूल आ रहे हैं. इसके अलावा सोशल मीडिया (फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम आदि) के माध्यम से स्कूल परिसर में डांस, डीजे, डिस्को और अन्य निम्न स्तरीय गतिविधियां संचालित की जा रही.

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular