pb8 live news : भारत के अत्याधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम S-400 को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों पर अब भारत सरकार की ओर से स्थिति स्पष्ट कर दी गई है। एक वरिष्ठ रक्षा अधिकारी ने कहा है कि S-400 प्रणाली पूरी तरह से सुरक्षित है और इसके क्षतिग्रस्त होने की जो खबरें सामने आई हैं, वे पूरी तरह बेबुनियाद और झूठी हैं।
तनाव की स्थिति में फैलाई जा रही भ्रामक सूचनाएं
भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के माहौल में, कुछ अंतरराष्ट्रीय मीडिया संस्थानों और खासतौर पर चीन समर्थित प्लेटफॉर्म्स द्वारा S-400 को लेकर भ्रामक सूचनाएं फैलाई गई थीं। रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि भारत का यह रक्षा कवच क्षतिग्रस्त हो चुका है।





