Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABअमृतसर में दीवारों पर लिखे खालिस्तानी नारे, पन्नू ने कांग्रेस के इन...

अमृतसर में दीवारों पर लिखे खालिस्तानी नारे, पन्नू ने कांग्रेस के इन 2 बड़े नेताओं को भी धमकी, पुलिस सतर्क

Khalistani slogans written on walls in Amritsar, Pannu also threatened these 2 big Congress leaders, police alert

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

PB8LIVE NEWS:  खालिस्तान समर्थक संगठन सिक्स फॉर जस्टिस (SFJ) ने अमृतसर में एक बार फिर जिला कोर्ट परिसर की दीवारों पर खालिस्तान के नारे लिखे हैं। यही नहीं, गांधी परिवार के खिलाफ भी स्प्रे-पेंट से आपत्तिजनक नारे लिखे गए हैं।

पन्नू ने एक वीडियो जारी कर इस घटना की जिम्मेदारी ली है। पन्नू ने दावा किया कि अमृतसर रेलवे स्टेशन पर हरिद्वार जाने वाली ट्रेन के डिब्बों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लिखे गए। साथ ही उसने धमकी दी कि “अयोध्या से हरिद्वार तक, दिवाली 2025 ब्लैकआउट होगी।”

पन्नू ने अपने वीडियो में पंजाब कांग्रेस नेताओं अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और गुरजीत सिंह औजला को भी धमकाया। उसने आरोप लगाया कि इन नेताओं ने गांधी परिवार को सिरोपा देकर 1984 के सिख नरसंहार के लिए जिम्मेदार वंश को सम्मानित किया है। पन्नू ने इन्हें “दलाल” करार देते हुए कहा कि वे खालिस्तान समर्थकों के निशाने पर हैं। इस घटना के बाद अमृतसर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular