PB8Live NEWS: खालिस्तानी समर्थक संगठन ‘सिख फॉर जस्टिस’ का आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू अपने साथी जश्नप्रीत सिंह के कथित एनकाउंटर पर भड़क गया है। पन्नू ने वीडियो जारी कर 15 अगस्त को दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में सफर न करने की चेतावनी दी और उन्हें उड़ाने की धमकी दी।
वीडियो में उसने कहा कि मान सरकार ने खालिस्तान समर्थकों के खिलाफ “पहली गोली” चला दी है और “गोली का जवाब गोली” से दिया जाएगा।
पन्नू ने सीएम मान के विदेश दौरे की जानकारी देने वाले को इनाम देने का भी ऐलान किया। उसने जश्नप्रीत को खालिस्तान जनमत संग्रह का कार्यकर्ता बताया और एनकाउंटर को “फर्जी” करार देते हुए आरोप लगाया कि यह घटना मुख्यमंत्री मान के आदेश पर हुई और इसका बदला जरूर लिया जाएगा।
जश्नप्रीत सिंह, वही युवक है, जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर अमृतसर में तीन जगहों पर खालिस्तानी नारे लिखे थे। आरोपी जश्नप्रीत सिंह को हथियार बरामदगी के लिए ले जाने के दौरान पुलिस के साथ एनकाउंटर में घायल हो गया था।





