बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा के घर खुशियों ने दस्तक दी है। परिणीति ने बेटे को जन्म दिया है। बीते दिन दिवाली के मौके पर एक्ट्रेस दिल्ली पहुंची थीं और आज दोपहर उन्हें डिलीवरी के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। कपल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर अपने बेटे के जन्म की खुशखबरी दी






